फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 श्रमिकों पर समूह की एक महिला होगी मेठ, महिलाओं को भी मनरेगा योजना से जोड़ने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ डीएम एनपी सिंह ने समूह की महिलाओं को भी मनरेगा योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। शनिवार को संपन्न हुई समस्त विकास खंडों की बैठक में हर गांव में 50 श्रमिकों पर समूह की एक महिला को मेठ के रूप में तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से नागरिक सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं विकास खंड के सहायक विकास अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विशेष बैठकें कर समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में पंजीकृत जाबकार्ड धारक परिवारों को प्रेरित कर उन्हें ग्राम पंचायत में ही रोजगार की उपलब्धता कराये जाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित क्रियाशील महिला स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को प्रत्येक 50 श्रमिकों पर मेठ के रूप में लगाए जाने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही परियोजना पर समूहों द्वारा स्वयं से निर्मित कराए गए नागरिक सूचना पट्ट को नियमानुसार अनिवार्य रूप से लगाए जाने के साथ-साथ व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण कराए जाने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने बताया कि पांच मई को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल संरक्षण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक तालाब खुदाई का कार्य अनिवार्य रूप से शुरू कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारियों को मनरेगा योजनांतर्गत तालाब का चिन्हीकरण, प्राक्कलन व वर्क आईडी जेनरेट करने की समस्त कार्रवाई समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तरीय अधिकारियों को उक्त दिवस के अवसर पर विकास खंडों में चिह्नित कार्यस्थलों पर तालाब खुदाई कार्य शुरू कराने के लिए समुचित अनुश्रवण व पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। यह अधिकारी सुबह नौ बजे से शाम पांच भ्रमणशील रहकर कार्य का भौतिक सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें