फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेरठ और अयोध्या मंडल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
09 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता। स
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन मेरठ और अयोध्या मंडल ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मेरठ ने बरेली को 62 रन से हराया, जबकि अयोध्या ने झांसी को 155 रन से शिकस्त दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही प्रतियोगिता का सोमवार को क्रिकेट सोसाइटी ऑफ आजमगढ़ के सचिव जेपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पहले क्वार्टर फाइनल में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए।
रणवीर देशवाल ने 47, अर्जुन ने 39 और प्रिंस ने 36 रन का योगदान दिया। बरेली की ओर से कैफ और मनोज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम 16.4 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। अंकुर ने 39, सुबोध कुमार ने 20 और अरुण ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

मेरठ के केशव शर्मा, मो. अमान और दमनदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 263 रन बनाए।
वैभव तिवारी ने 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि गौतम ने 87 और कुलदीप ने 22 रन बनाए। झांसी की ओर से शुभ प्रेम यादव और प्रांजल ने दो-दो विकेट लिए।
264 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 13.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। संदीप ने 53 और राहुल चतुर्वेदी ने 14 रन बनाए। अयोध्या की ओर से धनंजय सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि उत्कर्ष यादव, अभिराज और अंश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें