आजमगढ़। जिले के विभिंन ब्लाकों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दी गई। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिंन योजनाओं के बारे में बताया गया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड हरैया के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन राजमंगल सिंह इंटर कॉलेज बघावर में किया गया। पूर्व विधायक वंदना सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह ,डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. संजय यादव ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण व जांच कर दवा का वितरण किया। बघावर के सचिव सुनील कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य मेले के संबंध में लोगों को जानकारी दी। संचालन एडीओ कोआपरेटिव हरकेश परमार ने किया। मेले में स्वास्थ विभाग के साथ युवा कल्याण एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग आदि योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए थे।स्टाल पर मौजूर कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। स्वास्थ्य मेले में लगभग सवा तीन सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और सरकार की योजना का लाभ उठाया। मेजवां : फूलपुर ब्लाक मुख्यालय के पास फरहान कान्वेंट पब्लिक स्कूल में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया इसमे 2300 से अधिक मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आईएन तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता, चिकित्साधिकारी एसपी तिवारी ,डॉ. मोहम्मद अजीम, डॉ. अशोक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्धघाटन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। मेले में कई विभाग के स्टाल लगाए गए थे। बाल विकास परियोजना द्वारा लगे शिविर में 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ ने कहा कि यह मेला अन्य जगहों पर 23 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था व प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण व परिवार नियोजन, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श, बच्चों में डायरिया व निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी दी गई। मेले में कोविड के टीके लगाए गए। इस मौके पर डॉ. अरविंद , डॉ. रामआशीष यादव, डॉ. आरबी वर्मा, डॉ. मोहम्मद अजीम, दिलीप, बाबर, उमाचंद्र, इमरान आदि मौजूद रहे। सगड़ी : जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्रांगण में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 700 मरीजों की जांच कर दवा का वितरित की गई। खेल कूद ग्रामीण मंत्रालय द्वारा क्रीड़ा किट का वितरण किया गया। भाजपा नेता मनीष मिश्रा और अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब लोग इसका लाभ उठा सकें। मेले में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, विकलांग, खेल कूद सहित कुल 27 काउंटर लगाए गए थे। मेले के नोडल प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी लोगों को निशुल्क सुविधा मिल सके। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब जनता को मुख्यालय पर चक्कर न काटना पड़े। मेले का जितना प्रसार प्रचार होना चाहिए था नहीं हो पाया। मेले में लगभग 700 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। मेले में टीकाकरण भी किया गया। लेकिन समय से पहले ही अधिकांश काउंटर खाली नजर आए। खंड विकास अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. उमाशंकर मिश्र, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सौरभ कुमार मौर्य, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. चंद्रशेखर, स्त्री रोग विशेषज्ञ फाल्गुनी, डॉ. ममता राय, डॉ. फैयाज, डॉ. आजाद अंसारी, परवेज अख्तर आदि मौजूद थे।
सरायमीर : विकासखंड मिर्जापुर के बीनापारा इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत विशाल ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रनारायण तिवारी मेले का जायजा लिया। मेले में 1226 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण का दवाई दी गई।