Azamgarh News : मजदूर की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर मुबारकपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सईद नगर में बुधवार की शाम ठेला मजदूर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकठी निवासी बाल किशुन (60) पुत्र स्व. राजदेव ठेला मजदूर था। वह ठेला चला कर सामान ढोने का करता था। मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से मजदूरी करने निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश किया। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
अगले दिन बुधवार की शाम को उसका शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर सईद नगर के अहाता में पोखरा के पास मिला। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने बाल किशुन के रूप में की। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्री का पिता था।
बोले अधिकारी
मुबारकपुर में एक वृद्ध का शव मिला। शव की शिनाख्त कर ली गई है। सिर पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़