फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित

Sun, 25 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. माया प्रसाद यादव की 11वीं पुण्यतिथि रविवार को स्मृति दिवस समारोह के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माया प्रसाद यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें स्पष्टवादी, ईमानदार और सच्चा समाजसेवी बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कारागार मंत्री बलराम यादव ने माया यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि  माया यादव अपनी कार्यप्रणाली और समाजसेवा के बल पर ही 15 वर्षों तक ब्लाक प्रमुख रहे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी को भी असंतुष्ट नहीं किया। वे समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे। साहित्यकार डा. राजाराम सिंह ने कहा कि माया अपने ईमानदारी एवं स्पष्टवादिता के चलते ही पूरे क्षेत्र क्या प्रदेश स्तर पर जाने जाते थे।
विज्ञापन


विधायक डा. संग्र्राम यादव ने कहा कि माया प्रसाद के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में कार्यक्रम के संयोजक ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक बृजलाल सोनकर, ब्लाक प्रमुख अहरौला शकील अहमद, महेंद्र यादव, वर्मन यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडे, राजू पांडे, मुश्ताक अहमद, विजय बहादुर यादव, चंद्रजीत यादव, कमला यादव, महेंद्र कन्नौजिया, रईस अहमद, देवलता भारती, रामप्यारे यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें