सीतामढ़ी घाट पर स्नान करते भक्त। संवाद
ज्ञानपुर। मौनी अमावस्या पर रविवार को 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान-ध्यान के बाद स्नानार्थियों ने मंदिरों में दर्शन पूजन किए। सेमराध गंगा घाट पर सबसे अधिक एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। घाट से बाजार तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। ड्रोन से निगरानी की गई। सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
जिले के रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर, सेमराधनाथ, बरजी, कलिंजरा, डेरवां सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, गंगा मइया की जय आदि जयकारे घाटों पर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा मइया का पूजन करके सीतामढ़ी में प्राचीन सीता मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्रीसीता समाहित स्थल, बड़े हनुमान जी, मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम और बाबा ध्वासानाथ स्वयंभू महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक किया। स्नानार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाट बैरिकेडिंग की गई थी।
ड्रोन सेे हुई घाटों की निगरानी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाजार से घाट तक और प्रमुख मंदिरों में 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी दिनभर चक्रमण करते रहे। ड्रोन से स्थानार्थियों की निगरानी की गई।
कहां कितने श्रद्धालुओं ने स्नान किया
- सेमराध घाट - 90 हजार
- रामपुर घाट - 70 हजार
- सीतामढ़ी घाट - 60 हजार
- कलिजंरा घाट - 05 हजार
- बिहरोजपुर घाट - 02 हजार
- भवानीपुर घाट - 03 हजार
- ये आंकड़े जिला प्रशासन ने जारी किए हैं।