फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से गेहूं की फसल को 20 फीसदी तक नुकसान

विज्ञापन
शाम के समय आसमान हुआ लाल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनवरी के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर से मौसम करवट लेने लगा है। शनिवार को घना कोहरा छाया था। हालांकि, रविवार को तेज धूप निकली। दिन की शुरूआत अच्छी धूप से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। इस कारण सुबह-शाम गलन का अहसास लोगों को हो रहा है। बात खेती की करें तो लगातार बढ़ रहे तापमान और हवा चलने से गेहूं की फसल को 20 फीसदी तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। इससे गेहूं के दाने पतले हो जाते हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है। गेहूं की फसल के लिए कोहरा लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें