फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बनारसी सिल्क, शिफॉन और कॉटन सिल्क की साड़ियों की मांग ज्यादा

विज्ञापन
08 शापिंग कांप्लेक्स में साड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
सहालग सीजन में बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। जनपद के मुख्य चौक, सिधारी क्षेत्र में स्थित बाजार में साड़ी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। लाल, सुनहरे और मेहंदी रंग की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। फैशन के नए ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने डिजाइनर और हल्के परिधानों की भरपूर स्टाॅक मंगाई है।
विज्ञापन

महिलाएं बनारसी सिल्क, शिफॉन, ऑर्गेजा, जिमी चू और कॉटन सिल्क की साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही है। प्रिंटेड साड़ियों में ब्रासो और लक्ष्मीपति ब्रांड की मांग भी है। फैंसी और सिलिकॉन की साड़ियां इस सीजन में नया ट्रेंड बनी हुई हैं। कपड़ा व्यापारी बंटी रूंगटा ने बताया कि इस बार महिलाएं फैंसी व हल्के वजन की बनारसी साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। सहालग शुरू हो चुका है, लाेगों ने नए परिधानों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में डिजाइन, रंग और फैब्रिक की भरपूर वैरायटी उपलब्ध है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। पूरे सहालग सीजन तक बाजार की यह रौनक बनी रहेगी। नए रंगों, डिजाइन के साथ कपड़ों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें