फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृशक्ति ने निकाली चार किमी लंभी शोभायात्रा

विज्ञापन
लालगंज में अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई मातृशक्ति शोभा यात्रा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज/मार्टीनगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर के नेतृत्व में मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के लिए मातृशक्ति शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता की झांकियां सजाई गई थीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मातृशक्ति शोभायात्रा में ढोल, ताशा, बैंडबाजा, घोड़े, हाथियों के साथ चल रही थीं। मातृशक्ति की लगभग चार किमी लंबी शोभायात्रा में एक हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में राम जन्म भूमि से संबंधित जयघोष गूंज रहे थे। महिलाओं ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की। शोभायात्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय, सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन लालगंज तक जाकर वापस पुन: विद्या मंदिर पर आई। शोभायात्रा को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद, भाजपा आदि लगी थीं। विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा कि आज की मातृशक्ति शोभायात्रा एतिहासिक रही है। यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि राम जन्म भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण में महिलाएं किसी से कम नहीं है। नगर प्रचारक मनीष, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय, देवाशीष शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह, उमाशंकर मिश्र, सीता चौहान, रजनीकांत त्रिपाठी, अजय दुबे, शीला मिश्रा, संजय जायसवाल, प्रतिमा सिंह, आशीष सिंह, पृथ्वीराज सिंह, सत्यपाल सिंह, मनोज साहू, साक्षी सिंह, मंजुला सिंह, आदर्श राय थे।
वहीं, एसडीएम कार्यालय मार्टीनगंज की ओर से श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि में 51 हजार का सहयोग सह अभियान प्रमुख को सौंपा गया। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में धनराशि एकत्र कर सह प्रमुख अरुणाकर सिंह को सौंपा गया। इस दौरान अंजनी कुमार राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें