फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परास्नातक प्रथम व स्नातक द्धितीय सेमेस्टर की परीक्षा 20 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्विद्यालय के अस्थायी कार्यालय डीएवीपीजी कॉलेज स्थित विश्विद्यालय के मीटिंग हाल में निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ अलग अलग, कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने बैठक करते हुए विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में परास्नातक प्रथम वर्ष और स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को 20 जुलाई से परीक्षा समाप्ति तक समय सारणी बना कर कराने का निर्णय लिया गया। परीक्षा के पूर्व ऑनलाईन/ऑफ़लाइन के माध्यम से अध्ययन अध्यापन द्वारा पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए प्राचार्यों व प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया। एक जून से 30 जून तक शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश पर अपनी सहमति देते हुए कुलपति ने कहा कि विश्विद्यालयीय और परीक्षा के कार्य मे संलग्न शिक्षक अपना कार्य यथावत करते रहेंगे। प्रवक्ता चयन व अनुमोदन हेतु विश्विद्यालय मुख्यालय के बजाय महाविद्यालय केंद्र पर चयन समिति की बैठक की सहमति देते हुए कुलपति जी ने पूरी प्रक्रिया के वीडियो रिकॉर्डिंग हेतु निर्देशित किया। संबद्धता के प्रकरण में विषय विशेषज्ञों का नाम समीपस्थ जनपद से देने की सहमति देते हुए कुलपति ने समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के लिए निर्देशित दिए। परीक्षाओं की शुचिता और पवित्रता की दृष्टि से वाइस रिकॉर्डर युक्त मानक के अनुरुप सीसीटीवी लगाने हेतु भी कुलपति ने निर्देशित किया। परीक्षा शुल्क के विषय मे पूर्वाञ्चल विश्विद्यालय के अनुसार शुल्क यथावत रखने का निर्णय लिया गया। स्ववित्तपोषित और अनुदानित महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क भी समान किये जाने कुलपति जी नई अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें