फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता चार दिन पूर्व अपने ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी विनोद यादव की पुत्री बबीता (25) का शादी दो वर्ष पूर्व भीलौली गांव में हुई थी। इस बीच उसे एक बेटी हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि अभी चार दिन पहले ससुराल से वह अपने मायके रघुनाथपुर आई थी। शनिवार की रात बबीता ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसका लटकता हुआ शव देखकर अतप्रभ रह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने दूसरे दिन रविवार को करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी किसी पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मासूम की सिर से उठ गया मां का साया
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी विवाहिता द्वारा सनसनीखेज खुदकुशी के मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि एक 11 माह की मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। 11 माह की आस्था को तो मौत के मायने भी नहीं पता। मां की मौत के बाद भी वह आम दिनों की तरह परिवार के सदस्यों की गोद में खेल रही थी। उसकी मासूमियत और उसके खिलाफ नियति की साजिश देख कर लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें