गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हेंगाईपुर गांव की रहने वाली विवाहिता ने बृहस्पतिवार को दिन में अज्ञात कारण से क्षुब्ध होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हेंगईपुर गांव निवासी शंकर राम बृहस्पतिवार की सुबह अपने काम पर चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी 25 वर्षीया रागिनी घर का दरवाजा बंद कर ली और रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बार गांव का कोई व्यक्ति दरवाजा पीटा तो दरवाजा नहीं खुला न ही अंदर से कोई आहट ही मिली। इस पर उसने रागिनी के पति शंकरराम को फोन कर सूचना दिया। पति भाग कर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मौजूदगी में किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो अंदर रागिनी फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका एक बच्चे की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई आरोप नहीं लगा था। न ही किसी ने थाने पर कोई तहरीर ही दी थी।