आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस ने बहादुरपुर-अमौड़ा नहर पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद साइबर अपराध व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरपुर थाना पुलिस बुधवार की रात गोसाई की बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश कार में बहादुरपुर-अमौड़ा नहर पुलिया पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार में बैठे एक बदमाश ने पुलिस टीम को लक्ष्य कर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने कार में सवार तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक कार, अवैध तमंचा, 17 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, एक स्कैनर व 1 क्लोन कार्डर, नकदी बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम अजीत राय निवासी अमौड़ा, थाना गंभीरपुर, गगनदीप निवासी भादों थाना दीदारगंज व संतोष गिरी निवासी कैथीशंकरपुर थाना कोतवाली देवगांव बताया।