फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला, शरीर पर चोट के निशान

Sat, 18 Dec 2021 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी। 
विज्ञापन
शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी गांव स्थित पोखरी में शनिवार की सुबह मायके में रहने वाली विवाहिता की लाश संदिग्धावस्था में पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासिनी प्रियंका (30) पुत्री सत्यदेव राजभर का विवाह पांच साल पूर्व मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली क्षेत्र के चंद्ररोगी गांव निवासी शशिकांत राजभर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सड़क हादसे में शशिकांत एक सड़क हादसे में घायल होकर दिव्यांग हो गया।

इसके बाद से प्रियंका अपने बच्चे के साथ मायके आकर रहने लगी। शनिवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए पोखरी की तरफ गए तो वहां प्रियंका का शव दिखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ लालगंज के अलावा थानाध्यक्ष मेंहनगर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पर्स से कीटनाशक की पुड़िया और एक फोटो भी बरामद

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। इस दौरान महिला के गले पर चोट का निशान दिखा। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि  फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच से पता चला है कि विवाहिता का गांव में एक व्यक्ति से संबंध था। उसके पर्स से कीटनाशक की पुड़िया व एक फोटो भी बरामद हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, डॉक्टरो के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें