फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलीजपुर गांव की रहने वाली विवाहिता ने मंगलवार को दोपहर में संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी बुद्धू यादव ने अपनी पुत्री 25 वर्षीया सरिता का पांच साल पूर्व विवाह जहानागंज थाना क्षेत्र के कलीजपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव से किया था। राधेश्याम यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन वर्तमान में वह घर आया हुआ है। मंगलवार को संदिग्धावस्था में सरिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके पहुंची तो मां लाली देवी मौके पर पहुंची और मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगी। उसने पुलिस को इस बाबत तहरीर भी दिया। जिस पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को अभी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें