फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव निवासीनी एक विवाहिता ने मंगलवार को दिन में घर के अंदर ही पंखे से साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी शेखर बिंद ने अपनी पुत्री 27 वर्षीया अंजली बिंद की शादी फतुही गांव निवासी मेरू बिंद के साथ सात साल पूर्व किया था। मेरू बिंद रोजीरोटी के लिए लुधियाना रहता है। अंजली अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ ससुराल में रहती थी। ससुराल में उसके अलावा ससुर बुधिराम, सास व जेठानी रहती थी। मंगलवार को अंजली ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मायके वालों को दी गई तो वे भी पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रूद्रभान पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें