फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल बाजारों में बंद रही दुकानें...बाकी खुले

विज्ञापन
मुबारकपुर में सीएए के विरोध में बंद हथकरधा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, सीएए और एनआरसी के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम बहुल बाजार बंद रहे। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। अलग-अलग इलाकों से करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। बंद के मद्देनजर पुलिस की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। चौक-चौराहों पर फोर्स तैनात थी। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के साथ ही एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जहानागंज नगर पंचायत के मुस्तफाबाद स्थित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर रोमी कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुषों के विरोध की सूचना मिली। लोगों के जुटने की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पहुंचे। लोगों को समझाते हुए परमिशन के बारे पूछा। परमिशन न होने पर प्रदर्शन से रोक दिया गया। सीओ सदर मो. अकलम ने भी लोगों को समझाते हुए वापस जाने को कहा। लोग वापस लौट गए।
सरायमीर कस्बे से सटे राजापुर सिकरौर गांव में सीएए के विरोध में नारे लगाए गए। शपथ ली कि जब तक सीएए को सरकार वापस नहीं लेती लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम को मौलाना उमर इस्लाही ने संबोधित किया। लालधारी राम, मोहम्मद जैद, अशरफ इस्लाही, अहसान शामिल रहे। मुस्लिम बहुल बाजार बंद रहा। बिलरियागंज में सीएए और एनआरसी के खिलाफ बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। पुलिस बाजारों की निगरानी करती रही। स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर खुले रहे। मुख्य असर बिलरियागंज के कासिमगंज और फलाह मार्केट पर रहा। मुस्लिम इलाकों की अधिकांश दुकानें बंद रही। नया चौक, पुराने चौक आदि जगहों पर बंद का असर नजर नहीं आया। फूलपुर तहसील के अंबारी, दीदारगंज, पल्थी, माहुल नगर पंचायत में आंशिक बंदी रही। पुलिस ने रूट मार्च किया। माहुल रोड पर यूबीआई, मस्जिद के आसपास व रेलवे क्रासिंग के आसपास मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

रौनापार के चांदपट्टी बाजार में आधा बाजार बंद तो आधा खुला रहा। एक विशेष वर्ग के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। मुस्लिम और बुनकर बहुल मुबारकपुर के विभिन्न मुहल्लों में भारत बंद का असर दिखाई दिया। मुख्य बाजार छोटी अर्जेन्टी, बड़ी अर्जेन्टी, लालचौक, पुरारानी सहित अन्य मुहल्लों में सभी दुकानदारों ने भारत बंद के समर्थन में अपने कारोबार और दुकानों को बंद रखा। बुनकरों ने भी अपने पावरलूम और हथकरघा बंद रखे। हालांकि फूलपुर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन शनीचर बाजार, मंगलबाजार, रोडवेज, शंकर तिराहा बुधवार को पूरी तरह बंद दिखा। आजमगढ़, खुरासन रोड, सरायमीर, दीदारगंज आदि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती की गई थी। सभी ट्रेनों में एस्कोर्ट बढ़ा दी गई थी। फरिहां बाजार में भी बंद का असर देखने को मिला। मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध किया। बंद के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएएसी भी लगाई गई थी। एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।
मुस्तैद रही आरपीएफ-जीआरपी, हुई चेकिंग
आजमगढ़। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन एरिया में भारत बंद के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ राशिद बेग मिर्जा, एसओ जीआरपी गणनाथ, मूसेपुर चौकी इंचार्ज प्रशांत शुक्ला के साथ गस्त कर चेकिंग की गई। हालांकि रेलवे स्टेशन परिसर भारत बंद से प्रभावित नहीं दिखा।
नरौली तिराहा जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को सीएए, एनआरसी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत मोर्चा के पदाधिकारियों ने नरौली तिराहा को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक रामदवर ने बताया कि हर तरफ से आ रहे प्रदर्शनकारियों को जिला प्रशासन ने जगह-जगह पर रोकने का काम किया फिर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अधिवक्ताओं के साथ दीवानी कचहरी से जुलूस निकालते हुए नरौली तिराहा जाम किया। इस प्रदर्शन में बहुजन मुक्ति मोर्चा के अतिरिक्त भीम आर्मी, बहुजन क्रांति मोर्चा, विद्यार्थी मोर्चा, इंडियन लायर्स एसोसिएशन, पिछड़ा मोर्चा, मूल निवासी महिला संघ, बेरोजगार मोर्चा आदि संगठनों ने सीएए और एनआरसी का विरोध कर भारत बंद में सहयोग दिया। इस मौके पर लाल बहादुर त्यागी, डा. ओम प्रकाश कुशवाहा, निर्मल यादव, अधिवक्ता शमशादझ् अहमद, ईश्वरचंद्र यादव राजेश, धर्मेंद्र चौहान, अभिमन्यु आदि उपस्थिञत रहे। बंद का नेतृत्व बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय यादव ने किया।

सरायमीर के राजापुर सिकरौर में सीएए को विरोध करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

मुबारकपुर में सीएए के विरोध में पुरारानी की बंद दुकानें।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट पर सीएए के विरोध में भारत बंद के मद्दे नजर तैनात पुलिस बल।- फोटो : AZAMGARH

सीएए के विरोध में भारत बंद के आवाहन पर शहर के तकिया क्षेत्र में बंद दुकानें।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें