फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हरितालिका तीज को लेकर सजा बाजार, उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
शहर में एक कपड़े की दुकान से कपड़े आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जनपद में हरितालिका तीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। सावन का पर्व बीतने के साथ ही महिलाओं ने तीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर दुकानों पर भीड़भाड़ बढ़ गई है। महिलाएं साड़ी के साथ ही उसकी मैचिंग चूड़ियों की खरीदारी करने में भी जुटी हैं।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौक के साथ अन्य प्रमुख बाजारों में शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। चूड़ियां, बिंदिया, पायल, मेहंदी, सिंदूर और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी सबसे अधिक हो रही है।
आकर्षक परिधानों में भी महिलाओं की रुचि बढ़ी है। कपड़ा कारोबारी गोल्डी रूंगटा ने बताया कि महिलाएं साड़ी और उससे मैचिंग चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। हरे रंग की चूड़ियों के साथ महिलाएं फैंसी, डिजाइनर, अजरक प्रिंट और प्योर बंधनी साड़ी की डिमांड ज्यादा कर रही हैं।
विज्ञापन

चूड़ी और कॉस्मेटिक सामान विक्रेता प्रियांश जायसवाल ने बताया कि महिलाएं दुकान से साड़ी खरीदकर सीधे उनकी दुकान पर पहुंच रही हैं। वे उनसे कहती हैं, ‘इससे मैच करती हुई चूड़ी दिखा दें।’ उनके द्वारा चूड़ी के साथ ही कॉस्मेटिक के अन्य सामानों की खरीदारी भी सजने-संवरने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें