फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बारिश के मौसम में कम पानी पीने से बढ़ रहे पेट के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ठंडे मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों पेट संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

रोजाना करीब 30 मरीज गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. सतीशचंद कन्नौजिया ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से पीड़ित मिल रहे हैं।
मरीजों से बातचीत में सामने आया कि वे मौसम ठंडा होने के कारण कम पानी पी रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्हें इन दिनों प्यास कम लगती है, जिसके कारण पानी पीने की मात्रा घट गई है।
विज्ञापन

भोजन करने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं पीना पेट की समस्याओं का एक प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ऐसे में मौसम ठंडा या बारिश वाला होने के बावजूद शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ दिन में करीब आठ से 10 गिलास पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


00
बचाव को अपनाएं ये उपाय
प्यास कम लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
दिन में करीब आठ से 10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
भोजन के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी लें।
बहुत अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से बचें।
साफ और सुरक्षित पानी का ही सेवन करें।
लगातार पेट दर्द, उल्टी, कब्ज या एसिडिटी रहने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें