फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में निकाला जुलूस

Fri, 16 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई और भ्रष्टाचार सहित किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी फूलपुर तहसील इकाई ने नगर में जुलूस निकाला। जुलूस ब्लाक मुख्यालय से निकलकर तहसील परिसर पहुंचा जहां कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम को संबोधित 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी फूलपुर बालरूप मिश्र को सौंपा गया।
फूलपुर तहसील परिसर में धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने मांग किया कि किसानाें के धान और गन्ने की लूट को रोकते हुए उसे अतिशीघ्र सरकारी रेट खरीदने की व्यवस्था की जाए। साथ ही तेजी से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाया जाए।

इसके अलावा दलितों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर भी रोक लगाई जाए। कहा महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को पेंशन के रूप में तीन हजार रुपये प्रति माह दिया जाए।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता रामनेत यादव और संचालन राम केवल ने किया। धरने में रामअजोर, रामाज्ञा, खरपत्तू, दुर्बली, रामसूरत, उषा, किसमत्ती, राधिका, मुनाती, रामचंदर, मखड़ू राजभर, बासदेव व भास्कर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें