फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जेई को किया निलंबित

Fri, 16 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी गुरुवार को सुबह पूरब पोखरे से पटेल मोड़ तक बने 950 मीटर इंटर लाकिंग मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्य की गुणवत्ता देख वे भड़क गए और उसकी जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया सड़क के नीचे की बेस सिर्फ सादे बालू की बनाई गई है,जो मानक के खिलाफ है।
विज्ञापन


पूरब पोखरे के निरीक्षण के बाद उन्होंने बुधानिया रोड तथा तालाब का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला 200 बेड वाले निर्माणाधीन सुपर फेसिलिटी अस्पताल पहुंचा। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच की।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह को अस्पताल के स्टाफ एवं डाक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले जेई को निलंबित करते हुए भवन की सीढ़ी का संपूर्ण कार्य जांच तक रोके जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने हास्पिटल के प्रोजेक्ट मैनेजर एमआर गुप्ता को कार्य में तेजी लाने और मार्च तक ओपीडी चालू करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम अमृत लाल विंद, सीएमओ डा. वीबी सिंह, तहसीलदार सीएल सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें