फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में वकीलों ने निकाला मार्च

Fri, 30 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह का मकान ढहाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने नगर में विरोध जुलूस निकाला।
विज्ञापन


साथ ही घटनास्थल पर हुए तोड़फोड़ की बिंदुवार जानकारी हासिल की।  पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

इससे पूर्व गुरुवार की सुबह दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक संघ सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता दयाराम यादव एडवोकेट और संचालन संघ के मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने की।
विज्ञापन


बैठक में संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव गोविंद यादव, प्रभाकर सिंह, अनिल सिंह, दीवाकर सिंह, बांके लाल यादव, लईकुर्रहमान ने अधिवक्ता का मकान गिराये जाने की निंदा की।

 चेतावनी देते हुए कहा  कि घटना से संबंधित किसी आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी। बैठक में अधिवक्ता घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बैठक के बाद अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में विवेकानंद मार्ग (ठंडी सड़क) होते हुए मडय़ा मुहल्ला स्थित पीड़ित अधिवक्ता के आवास पर पहुंचे। वहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें