हनुमान अंश फिल्म के पात्रों के साथ अमित दूबे (सफेद ड्रेस में)। संवाद
- फोटो : कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेते नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम। स्रोत संवाद
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित जीवनी पर बनी ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ में विकास खंड पवई के बेलवाई गांव निवासी अमित दूबे ने टीटीई का किरदार निभाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने से बेलवाई समेत आसपास के लोगों में खुशी है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाने की अमित की कोशिश युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।
अमित दूबे भगवती प्रसाद दूबे के पौत्र हैं। स्व. भगवती प्रसाद दूबे श्रीराम कथा आयोजन समिति बेलवाई के अध्यक्ष भी रहे थे। अमित दूबे ने बताया कि उनकी कर्मभूमि लखनऊ रही है। वर्तमान में अमित मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
नीम करोली बाबा के जीवन और व्यक्तित्व पर केंद्रित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनना अमित के लिए खास उपलब्धि है। ग्राम पंचायत बेलवाई के जमुहट गांव निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज सिंह ‘बताशा चाचा’ ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, उदय नारायण सिंह ‘निर्झर’, भूपेंद्र दूबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश गिरी, अभय प्रताप सिंह, ओम नारायण दूबे, मनोज दूबे, विनोद त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताया।