फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट एथारिटी को सौंपा जाएगा मंदुरी हवाई अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब इसे हैंडओवर करने की कवायद में जिला प्रशासन जुट गया है। इसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मंदुरी हवाई अड्डा का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने के निर्देश उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपी।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जिले में पहले से स्थापित मंदुरी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रुप में तब्दील करने का कार्य नवंबर 2018 में शुरू हुआ था। यह कार्य मार्च 2020 में ही पूरा हो जाना था लेकिन कोरोना के कारण निर्माण कार्य दो साल की देर होे गया। अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण कर हवाई अड्डा पर व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने के लिए एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह को निर्देश दिया। अब वह सामानों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डा को वाराणसी एयरपोर्ट एथारिटी को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि अभी मंदुरी एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एप्रुवल नहीं मिला है। फिलहाल एयरपोर्ट को वाराणसी एयरपोर्ट को हैंडओवर किया जाना है। इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट एप्रुवल आदि लेकर इसका संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें