फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने विवाह में डाला खलल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के अखयीपुर महरौली गांव में पांच दिसंबर को आयोजित वैवाहिक समारोह में मनबढ़ों ने खलल डाला था। इस मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अखईपुर महरौली गांव निवासी पतिराम के पुत्री साधना की पांच दिसंबर को शादी थी। बरात चांदपुर भटौली थाना महराजगंज से आई थी। द्वारपूजा आदि की रस्म होने के बाद अभी विवाह की शुरूआत नहीं हुई थी कि गांव के मनबढ़ मौके पर पहुंच गए और बरातियों व घरातियों के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। प्रधान सुभाष यादव के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और प्रधान ने अपने घर पर ही आनन-फानन में व्यवस्था कर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद प्रधान ने पीड़ित परिवार के साथ थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। जिसके आधार पर सात मनबढ़ों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बृहस्पतिवार को दो नामजद अभियुक्त कमलेश व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें