फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसिर्जत

Tue, 22 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
'गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, नारों के बीच सोमवार को नगर क्षेत्र में भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जुलूस मार्ग पर दर्शन-पूजन के लिए भक्त उमड़ पड़े।  
विज्ञापन

 नगर के दामोदर कटारा से गाजे-बाजे के साथ श्रीणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते ढोल और ताशा की थाप पर थिरकते जयकारे लगाते चल रहे थे। जुलूस अठवरिया मैदान से निकलकर सब्जीमंडी, लालडिग्गी, शंकर तिराहा, मुख्य चौक होते हुए पुरानी कोतवाली पहुंची।

इसके बाद वहां से विसर्जन जुलूस दलालघाट होते हुए गौरीशंकर घाट पहुंचा। जुलूस में बनाई गई राधा-कृष्ण, सुदामा-कृष्ण, शंकर, पावती और गणेश की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विसर्जन जुलूस जिधर से गुजरा उधर दर्शनार्थियों का तांता लग गया। सभी ने गणेश जी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इतना ही नहीं मार्ग में लोगों ने फूलों की वर्षा  कर स्वागत किया।
विज्ञापन


विसर्जन जुलूस के गौरीशंकर घाट पहुंचने पर विधि-विधान से अगले बरस जल्दी आ के जयकारों के साथ गजानन को विदाई दी गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर कोतवाली पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी। इस अवसर पर संपत, संजय, सुधाकर, सुनील, गजानन, अजय आदि सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें