फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुविधा शुल्क न देने पर हाईस्कूल के छात्र को मैनेजर ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव स्थित श्रीमती कलावती देवी इंटर काॅलेज में शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा में सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रबंधक पर रोजेदार छात्र को पीटने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है जो दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी इमरान अहमद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद मजहर अली कक्षा 10वीं में पढ़ता है। उसने हाईस्कूल बोर्ड का फाॅर्म महादेव इंटर काॅलेज डेमरी सिकरौर सहबरी सरायमीर से भरा था। इसका सेंटर श्रीमती कलावती देवी इंटर काॅलेज शिवराजपुर में गया था। शुक्रवार सुबह की पाली में सोशल साइंस का पेपर था। मजहर परीक्षा देने अंदर घुसा, वहां पहले से बच्चों से विद्यालय के मैनेजर व कुछ लोग सुविधा शुल्क के नाम पर 1500-1500 रुपया वसूल रहे थे। मजहर अली से भी मांगा गया, उसके पास सिर्फ 150 रुपये थे। उसने कहा कि बाकी बाद में दे देगा। इसी बात को लेकर विद्यालय के मैनेजर व अन्य लोगों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। छात्र मजहर ने इसकी लिखित सूचना रविवार को सरायमीर थाने में दी। थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसकी जांच की जा रही है। जांच में जितने भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन सबके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा में चेकिंग के दौरान किसी लड़के ने सीटी बजाई। पूछताछ के दौरान एक छात्र को टीचर ने मारकर पूछा कि सीटी क्यों बजाए हो। सुविधा शुल्क जैसी कोई बात नहीं है।-महादेव यादव, प्रबंधक कलावती देवी इंटर कॉलेज शिवराजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें