फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी का कार्ड देने गए अधेड़ की लाठी-डंडे पिटाई, फिर गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीरपुर महराजगंज में रिश्तेदार के यहां बेटे की शादी का कार्ड देने गए अधेड़ की बृहस्पतिवार को लाठी-डंडे से पीटने के साथ ही गला दबा कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुरे के सरपतहां थाना क्षेत्र के तेतरहा गांव निवासी लालता राम (55) के बेटे की शादी दिसंबर में है। पूर्व में भी बेटे की शादी हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से शादी निभ नहीं पाई। इस वजह से लालता ने बेटे की दूसरी जगह शादी तय की। पहली शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीनपुर गांव में हुई थी। इसी गांव में लालता के भाई का भी समधियाना है। बृहस्पतिवार को लालता बेटे के दूसरी शादी का कार्ड देने के लिए अपने भाई के समधी के यहां आया था। कार्ड दकर वह वापस लौट रहा था तो बेटे के पहली पत्नी के घर वालों ने उसे रास्ते में रोक लिया। लाठी डंडे से हमला किया और इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाबत बेटे ने महराजगंज थाने में अपने पहले ससुराल के लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। मृतक छह लड़का व चार लड़की का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें