मेंहनगर थाना क्षेत्र में डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डायल-112 पर चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, जिसमें कथित चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।
गहन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने जानबूझकर अपने घर के आभूषण व नकदी छिपाकर चोरी की झूठी सूचना दी थी।
पुलिस की ओर से की गई तलाशी में छिपाए गए सभी आभूषण व नकदी उसी के घर के परिसर से बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
शनिवार को आरोपी अरुण कुमार पांडेय निवासी पटना अहिआई, थाना मेंहनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसके पास से 7,500 नकद, सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामग्री बरामद की है।