फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने फांसी लगा दी जान, घर से कुछ दूरी पर लटकता मिला शव

Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में एक युवक की शादी एक गांव की लड़की से तय हुई थी। बाद में लड़की पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक आहत हो गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूरी पर सिवान में आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा और सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे कारण लड़की पक्ष द्वारा विवाह से इनकार किया जाना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के तवक्कलपुर सोन बुजुर्ग गांव निवासी योगेंद्र राम(25) की शादी सरगहा सागर गांव में तय हुई थी। शनिवार को लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी योगेंद्र को हुई तो वह तनाव में आ गया।

शनिवार की शाम चार बजे वह दोस्त के घर ताहिरपुर जाने की बात कह कर निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ शौच के लिए गए तो आम के पेड़ से योगेंद्र का शव लटका हुआ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को दिया। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आम के पेड़ से शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें