फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर बाजार के पास मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे पिकअप से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। वह पिकअप पर बैठकर कहीं तिलक चढ़ाने के लिए सामान लेकर जा रहा था। पुलिस उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। अन्य घटना में वृद्ध घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उमेश (45) पुत्र रामचंदर बिलरियागंज थाने के गोरिया गांव का निवासी था। मंगलवार को उसके गांव के एक व्यक्ति के लोग कहीं तिलक चढ़ाने जा रहे थे। इस दौरान उमेश तिलक के सामान के साथ पिकअप के पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही पिकअप कंधरापुर बाजार के पास पहुंची कि ब्रेकर पर पिकअप उछली और उमेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो बेटा और दो बेटी का पिता था। इसीक्रम में रौनापार थाने के वरडिहां गांव निवासी शोभा (70) मंगलवार की शाम को घर के पास पैदल टहल रहा था। इस दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें