फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
20 फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार रिजवान अहमद।श्रोत-पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर अलग-अलग पहचान विवरणों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। उक्त युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो-दो पासपोर्ट बनवाए थे। पुलिस की पूछताछ में वह अपने बचाव में कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला 9 दिसंबर 2025 का है, जब चौकी प्रभारी फरिहा उनि अनिल कुमार सिंह ने थाना कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। पत्र में बताया गया था कि पासपोर्ट धारक रिजवान अहमद निवासी सुराही, पोस्ट फरिहा ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए दो पासपोर्ट बनवाए हैं। आरोप है कि पासपोर्ट में एक जन्मतिथि व माता का नाम दर्शाया गया, जबकि दूसरे पासपोर्ट के लिए आधार, आयु एवं निवास प्रमाण पत्रों में कूटरचना कर भिन्न जन्मतिथि, माता-पिता व अन्य विवरण अंकित किए गए। थाना निजामाबाद में पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक राज नारायण पाण्डेय ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाना तलब किया। आरोपी थाना उपस्थित हुआ, लेकिन अपने बचाव में कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें