फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म, तीसरी से हैवानियत का प्रयास; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार किया गया। वह काफी समय से डरा धमकाकर बहनों का शोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने दो सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी गहनी खुर्द निवासी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर चार-पांच वर्षों तक शोषण करता रहा। अब फूलपुर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि महफूज पिछले चार-पांच वर्षों से उनके घर आता-जाता था और स्वयं को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक करता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। 

घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डरा-धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी को बुधवार की रात करीब 11:26 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना फूलपुर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें