निर्धारित दिन जब महिलाएं लोन लेने के लिए एएमएन कार्यालय पहुंचीं, तो वहां न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही संस्था का संचालक। कार्यालय बंद मिलने पर महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित महिलाओं ने शिकायत बूढ़नपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह से की। चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ठगी की शिकार महिलाओं में पुष्पावती, निर्मला, सरिता, संगीता, अंजू, सुमन, आशा, ममता, चरौता सहित कई अन्य शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद से कर्ज लेने की योजना बनाई थी, लेकिन अब वे कर्ज के बोझ तले दब गई हैं।
पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और महिलाओं की रकम वापस दिलाई जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।