फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए मामा-भांजा की गड्ढे में डूब कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/सठियांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव में गुरुवार की सुबह मछली मारने गए मामा-भांजा की पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरे जिले में इन दिनों फोर लेन व सिक्स लेन का निर्माण कार्यचल रहा है। जिसके लिए मिट्टी की जरूरत को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाएं जगह-जगह सड़क किनारे काफी बड़े व गहरे गड्ढे कर दिए है। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से पोखरी सरीखा हो गया है। ऐसा ही एक गड्ढा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव के पास भी किया गया है। गांव के रहने वाला 18 वर्षीय नागेंद्र पुत्र बिलधारी गुरुवार की सुबह अपने भांजे 15 वर्षीय प्रीतम पुत्र स्व. बाल किशुन के साथ मछली मारने के लिए उसी गड्ढे के पास पहुंचा। इसी दौरान अचानक प्रीतम का पैर फिसला और वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर कर डूबने लगा। भांजे को डूबता देख कर मामा नागेंद्र भी पानी में कूद गया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते वह भी पानी में डूब गया। कुछ दूरी पर स्थित खेतों में काम कर रहे लोग यह देख रहे थे और जब तक भाग कर मौके पर पहुंचते तब तक मामा-भांजा डूब चुके थे। दोनों को ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए लेकर सीएचसी मुबारकपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत भांजा प्रीतम काफी दिनों से अपने ननिहाल में ही रहता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं तहसीलदार अनिल कुमार पाठक व क्षेत्रीय लेखपाल कैलाश यादव मृतकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें