फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर तैयार हो रहा स्कूलों का डेवलपमेंट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। कायाकल्प योजना से सभी स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर स्कूलों के कायाकल्प की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। स्कूलों में सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। मार्च 2021 तक सभी स्कूलों का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में ब्लैक बोर्ड, शौचालय, पेयजल, हैंड-वॉशिंग फैसिलिटी, फर्श की मरम्मत, दरवाजे, खिड़कियां, विद्युतीकरण, किचन शेड, फर्नीचर, इंटरलॉकिंग टाइल्स, अतरिक्त कक्ष सहित 14 बिंदुओं पर कार्य किया जाना है। इसके अलावा सभी स्कूलों में व्हाइट बोर्ड लगेगा और मार्कर से पढ़ाई होगी। मॉडल प्राइमरी स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। यह सारे कार्य ग्राम पंचायतों की निधि से कराए जाएंगे। वहीं बहुतायत विद्यालय ऐसे हैं जहां कायाकल्प के तहत कुछ कार्य हुए हैं। बहुत से कार्य अभी भी बाकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के जेई अनिल सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों में अभी कार्य बाकी है उनमें भी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है ताकि स्कूलों को सुविधाएं दी जा सकें।
विज्ञापन

0
विद्यालयों पर एक नजर----
कुल परिषदीय विद्यालय - 2702
प्राथमिक विद्यालय - 1737
उच्च प्राथमिक विद्यालय - 484
कंपोजिट विद्यालय - 481
छात्र-छात्राओं की संख्या - 411727
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें