एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में राखी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन विकास प्राधिकरण आजमगढ़ की सचिव ऋतु सुहास ने किया। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया। राखी प्रतियोगिता में आजाद हाउस प्रथम, गांधी हाउस को दूसरा और नेहरु हाउस को तीसरा स्थान मिला। ऋतु सुहास ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अनिरुद्ध जायसवाल, आशीष जायसवाल, नीलेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
उधर, सम्मोपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में राखी प्रतियोगिता में राखी बनाने के लिए प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग किया। देवेंद्र झा ने छात्राओं द्वारा बनाए गए राखियों का निरीक्षण किया और उनके प्रयास की सराहना की।