फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी पीढ़ियों की खुशहाली के लिए धरती को बनाएं हरियालीयुक्त : डॉ. पूनम तिवारी

विज्ञापन
नगर और ग्रामीण इलाकों में पौधों का वितरण करतीं नारी श​क्ति संस्थान की सदस्य। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नारी शक्ति संस्थान ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर 151 पौधों का वितरण किया। संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। जितनी अधिक हरियाली होगी, आने वाली पीढ़ियां उतनी ही सुरक्षित और खुशहाल होंगी।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने कहा कि बेहतर पर्यावरण की बात तो सभी करते हैं, उसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने में पीछे रह जाते हैं। अभियान के तहत नगर के भंवरनाथ चौराहा और नरौली तिराहे पर आम, अमरूद, आंवला, नीम और नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुधा तिवारी, दीपशिखा पांडेय, पूनम यशपाल सिंह, आभा अग्रवाल, अमिता श्रीवास्तव, अनामिका प्रजापति आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें