करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान पवई थाना क्षेत्र के करौजा गांव निवासी अंतरधयानी (60) पत्नी रामलवटन गौड़ की भी मृत्यु हो गई। वहीं, ऑटो चालक मुस्तकीन व यात्री मोहम्मद अशरफ (38) के साथ ही कार में सवार मो. अतहर (19), मो. उमैर (17), यूसुफ (19), शादान (17) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रमिला के बच्चों के सिर से उठा मां का साया
आजमगढ़। हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका प्रमिला के पति की दो वर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी थी। परिवार में बेटे योगेंद्र (20), नागेंद्र (18) और बेटियां करीना (17), रबीना (16) हैं। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार का सहारा भी छिन गया। वहीं दिनेश की मौत से पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतरधयानी के परिवार में पांच बेटियां हैं। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।