फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: एसपी अनुराग आर्य की बड़ी कार्रवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर व दो आरक्षी निलंबित; पासपोर्ट का है मामला

Sun, 12 Nov 2023 06:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

गंभीरपुर थाना के अंबरपुर निवासी अभय चौहान ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। बीते आठ नवंबर को वह वाराणसी स्थित पासपोर्ट आफिस पर जाकर अपना वेरिफिकेशन भी कराया था।
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीरपुर थाने पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर व दो आरक्षियों को एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों को पासपोर्ट जांच के नाम पर पैसा लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना के अंबरपुर निवासी अभय चौहान ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। बीते आठ नवंबर को वह वाराणसी स्थित पासपोर्ट आफिस पर जाकर अपना वेरिफिकेशन भी कराया था। इसके बाद थाने पर तैनात सिपाही विजय यादव अपने साथी सिपाही अतुल शुक्ला व कंप्यूटर आपरेटर ज्ञान यादव के साथ अभय चौहान के घर पहुंचा और पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर 2200 रुपये ले लिया। पैसों के बाबत पूछने पर कहा कि यह पैसा ऊपर तक देना पड़ता है। मामला मीडिया के संज्ञान में आया और पूछताछ शुरू हुई तो एसओ ने अपने स्तर से जांच बैठा दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने अपनी आख्या एसपी को प्रेषित कर दिया। थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को तीनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दिया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सीओ की जांच रिपोर्ट आने पर तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें