नगर पंचायत जीयनपुर स्थित कोइरिया पोखरे पर डाला छठ के पर मां शारदा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों भक्तिरस के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया
भक्ति संध्या की शुरुआत देवी-देवताओं की आरती के साथ हुआ। इसके बाद गायक हरिकेश ङ्क्षसह पगला ने 'छठी मईया के कर जोड़, जिसने जो मांगा है पाया हैÓ और 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया हैÓ पर कोइरिया पोखरा जयकारों से गूंज उइा।
इसी क्रम में गायिका अनीता गार्गी ने 'तेरे दरबार आये हैं मैया कुछ लेके जाएंगेÓ सुनाया। इसी क्रम में बबीता ने 'भर दा अचरा हमार हो छठी मैया, आयल बाटी तोहरे दुआर हो छठी मैयाÓ पर श्रोता अपने स्थान पर खड़े होकर झुमने लगे।
पूरी रात गीतों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने छठ मैया के गीतों पर ठुमके भी लगाए जबकि वहीं मइया के जयकारों से ंक्ष्ाेत्र गुंजायमान होते रहे और माहौल भ्ाक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद चंद मिश्र, हरिशंकर दास, सतीश राय, हवलदार सिंह, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।