फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहभर में सुधर जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 18 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर सहबरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्व्यवस्था केे लेकर अनशन पर बैठे रामरतन यादव का अनशन मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. परवेज अख्तर के आश्वासन पर समाप्त हो गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने एक हफ्ते के अंदर स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मार्टीनगंज विकास खंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के न रहने की शिकायत लोगों ने  जन संदेश रथ यात्रा उप्र प्रचार प्रसार के संचालक रामरतन यादव से शनिवार को की थी।

रामरतन यादव रविवार से स्वास्थ्य केंद्र पर पांच मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि हास्पिटल का कार्य पूरा किया जाए, हास्पीटल में 12 बेड की व्यवस्था, चिकितसक की नियुक्ति, अस्पताल परिसर में हैंडपंप लगाया जाना और मरीजों के लिए दवा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. परवेज अख्तर अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रामरतन यादव को एक हफ्ते में सारी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


 इस मौके पर श्रीराम  मौर्या, अशोक कुमार गौतम, लल्लन शुक्ल, घनश्याम राहुल यादव, मोहित यादव, ज्ञानचंद, वृजेश, जियालाल यादव, गोरख यादव आदि हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें