आजमगढ़ महोत्सव के दौरान हरिऔध कला केंद्र में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के कलाकारों और प्रतिभागियों के बीच महासंग्राम का आयोजन होगा। इसमें चयनित टीमें 18 से 24 सितंबर तक मुंख्य मंच पर प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जो हरिऔध कला केंद्र के कक्षा संख्या एक में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक लेने के बाद भरकर जमा किया जा सकता है। इस दौरान प्रशासन की ओर से 200 रुपये और 500 रुपये के लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया है।
जिसमें 200 रुपये के कूपन का लकी ड्रा प्रतिदिन शाम सात बजे किया जाएगा। वहीं 500 रुपये के कूपन का लकी ड्रा महोत्सव के अंतिम दिन 24 सितंबर को किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक थार कार, द्वितीय पुरस्कार में दो बुलेट बाइक, तृतीय पुरस्कार में दो होंडा एक्टिवा दी जाएगी। यह कूपना 13 सितंबर से मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से और 18 सितंबर से आईटीआई मैदान से प्राप्त किए जा सकेंगे।
आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न स्थानों पर 20 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें फैशन शो, नौका दौड़, मिनी मैराथन, स्केट्स, ट्राई साइकिल दौड़, रिक्शा दौड़, प्रदर्शनियां, फोटोग्राफी, डाग शो, शाक भाजी शो, हेल्दी बेबी शो, बाडी बिल्डिंग शो, रंगोली, मेंहदी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।