फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार में महेंद्र प्रताप अध्यक्ष, अजय कुमार मंत्री चुने गए

विज्ञापन
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिकचुनाव के बाद हुई मतगणना के फलस्वरुप अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए। मंत्री पद पर अजय कुमार सिंह ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 399 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह ने 205 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। जब कि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार श्रीवास्तव को 190 मत पाकर पराजय का सामना करना पड़। मंत्री पद के लिए 221 मत पाकर अजय कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। जब कि इनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार पाठक को 169 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए रामशब्द राम को 237, शमशाद अहमद को 218 पाकर विजयी घोषित किए गए। जब कि इसी पद के कैलाश नाथ मिश्र को 217 मत ही पाकर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: सुनील कुमार को 278, महेंद्र राम को 246 मत मिले और विजयी घोषित किए गए। इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे शिवशंकर को 137 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर राहुल उपाध्याय 193मत पाकर विजयी घोषित किए गए। जब कि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी क्षेमेंद्र विश्वकर्मा को 181पाकर पराजय का समाना करना पड़ा। सहमंत्री प्रशासन के पद पर लौटू राम मौर्य 187 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इसी पद पर चुनाव लड़ रहे उमेश चंद्र राय को 117, अमरजीत कुमार मल्ल को 76 मत ही मिले। सहमंत्री पुस्तकालय पद पर संदीप प्रताप सिंह 231मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामाधार यादव को 157 मत मिले। सहमंत्री प्रकाशन पद पर मुन्ना सिंह को 204 मत पाकर विजय हासिल की। जब कि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर यादव को 184 मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुई आमने-सामने की टक्कर में आनंद प्रकाश यादव 255 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंदी रहे जगदीश प्रसाद वर्मा 126 मत मिले, उन्हें पराजय का समाना करना पड़ा। छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए गुलाब चंद 268, घनश्याम मिश्र 265, श्रीराम गुप्ता 254, शेषनाथ यादव 236, प्रेमनरायण मिश्र 219, अंजनी कुमार सिंह पटेल 255 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इसी पद के दो उम्मीदवारों में दिनेश प्रताप सिंह और श्यामजीत यादव क्रमश: 176- 176 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें