अतरौलिया थाने पर प्रार्थना पत्र देने जाते कड़सरा के ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के काजी डिघवनिया, अमुवारी नारायनपुर और मेघई खास गांव के प्रधान पर दर्ज फर्जी एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल जीयनपुर कोतवाली पहुंचा। एसपी को संबोधित ज्ञापन में दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।
प्रधानों का नेतृत्व अजमतगढ़ ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र और प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। दर्जनों की संख्या में अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधान जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र और प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानों पर गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसके चलते प्रधान डरे सहमे हुए हैं। इसकी दोबारा जांच कराई जाए। अगर प्रधानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और एफआईआर वापस नहीं हुआ तो हम लोग सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक यादव, सोनू सोनकर, संजय कुमार, श्रवण सिंह, सरफुद्दीन, अजीम, मनोज चौरसिया, विजय चौहान, शेरू, विजय यादव, राजेंद्र यादव, रिजवान ,सुमेश यादव आदि मौजूद थे।