फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी दुर्गावती का त्याग और राष्ट्रभक्ति प्रेरणास्रोत : अरुण राजभर

विज्ञापन
अतरौलिया में डाक बंगला परिसर में महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम को संबो​धित करते
विज्ञापन
अतरौलिया। वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार को डाक बंगला परिसर में सुभासपा और गोंड समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महारानी दुर्गावती का त्याग और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

अरुण राजभर ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके शौर्य एवं संघर्ष को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास, महापुरुषों और पूर्वजों के योगदान को भूल जाता है, वह विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। गोंड समाज सहित अन्य वंचित समाजों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें