फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की हद: एग्जाम देने पहुंचे छात्र, नहीं आया था प्रश्नपत्र; व्हाट्सएप पर पेपर मंगाकर कराई गई परीक्षा

Wed, 08 May 2024 09:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि प्रशासन की लापरवाही पांच दिनों में दूसरी बार सामने आई है। यहां परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि अभी तो प्रश्नपत्र ही नहीं आया।  
विज्ञापन
प्रस्तावित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय - फोटो : महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिनों के अंदर मंगलवार को दूसरी बार महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। महाविद्यालयों में एमए प्राचीन इतिहास का पेपर देने पहुंचे परीक्षार्थियों को समय से पेपर नहीं मिला। 45 मिनट बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने व्हाट्सएप पर पेपर मंगवाया और उसका प्रिंट आउट निकलवाकर परीक्षा संपन्न कराया। मामले का संज्ञान लेते हुए कुलपति ने परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से एमए प्राचीन इतिहास की परीक्षा थी। पेपर नहीं पहुंचा था। केंद्र व्यवस्थापकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया तो पता चला कि पेपर छपा हीं नहीं है। रजिस्टार ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापकों के व्हाट्सएप पर पेपर भिजवाया। केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रिंट निकलवाकर पेपर परीक्षार्थियों को दी। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ जिले के 454 महाविद्यालय संबद्ध हैं।

इन दिनों महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा चल रहा है। विगत दो मई को एमए चतुर्थ सेमेस्टर की संस्कृत परीक्षा थी। सेंटरों पर प्रश्नपत्र की जगह लिफाफे में सादा पेपर भेज दिया गया था। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए कुलपति ने रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

एजेंसी ने पेपर प्रिंटिंग नहीं कराई। इसलिए परीक्षा में देरी हुई। मजबूरी में व्हाट्सएप पर पेपर भेजकर परीक्षा करानी पड़ी। 
-विशेश्वर प्रसाद, रजिस्ट्रार, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय

परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। स्टाफ की कमी है, किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। 
-प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें