फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ महाभियान, मचा हड़कंप

विज्ञापन
शहर के पहाड़पुर में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम सदर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में मंगलवार को एक बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई। एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम व पुलिस फोर्स ने मुख्य चौक क्षेत्र से पहाड़पुर के बीच अभियान चलाया। शाम सात बजे से अभियान की शुरू होते ही दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सड़क की पटरियों पर रखे सामानों तक को टीम वाहनों पर लाद कर उठा ले गई और जो भी अवैध अतिक्रमण मिला उसे तोड़ डाला गया। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन के इस कार्रवाई का विरोध किया तो उन्हें हिरासत में लेने के साथ ही कुछ एक की मौके पर पिटाई तक कर दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गौरव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही नपा की टीम शाम सात बजे शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में पहुंच गई। वेस्ली स्कूल के पास से अतिक्रमण हटवाने की कवायद शुरू हुई और टीम ने बिना किसी को वार्निंग दिए तोड़फोड़ व अतिक्रमण के जद में आने वाले सामानों को हटवाने की कवायद शुरू कर दिया। दुकानों के बाहर लगाए गए टीनशेड को टीम ने उखड़वा दिया तो जो भी सामान नाली अथवा पटरी पर रखा मिला उसे उठा लिया गया। पहाड़पुर तिराहे पर कई मुर्गा बेचने वाले सड़क पर ही मुर्गा वाला बाक्स रख कर बिक्री करते थे। एसडीएम ने पूरी की पूरी दुकान को ही उखाडवा कर फेकवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण अभियान के खिलाफ विरोध भी दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स ने ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा। कई लोग हिरासत में लिए गए तो कुछ लोगों की पुलिस टीम ने मौके पर ही पिटाई भी कर दी। प्रशासनिक अमले की कार्रवाई के दौरान मुख्य चौक से पहाड़पुर तक दुकानदारों के साथ ही सड़क पर मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
पहली बार अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक से पहाड़पुर तक का इलाका घनी आबादी वाला है तो वहीं व्यवसायिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। हमेशा ही इस मार्ग पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहती है और लगभग सभी दुकानदार नाली व पटरियों तक अवैध कब्जा कर रखे है। वैसे तो कई बार इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की कवायद हुई लेकिन टीनशेड आदि हटवा कर ही मामला शांत हो जाता है। इस बार पहली बार व्यापक स्तर पर हुई अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई से दुकानदार सहम से गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें