फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा स्थानांतरित होने से नाराज व्यापारीयों किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
अहरौला के मतलूबपुर स्थित यूबीआई बैंक की शाखा अंयत्र स्थानांतरित करने का विरोध करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मतलूबपुर कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा को स्थानांतरित करनेे नाराज क्षेत्र के व्यापारी और खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक से वार्ता के बाद मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया। शाखा के स्थानांतरण का विरोध किया।
विज्ञापन

मतलूबपूर कस्बे में लगभग 40 वर्षों से स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को स्थानांतरित किया जा रहा है। मकान मालिक के साथ हुए अनुबंध की समय सीमा समाप्त हो गई है। भवन मालिक से आगे की सहमति न बनने से बैंक प्रबंधन शाखा को भीड़भाड़ बाले एरोला तिराहे पर स्थानांतरित कर रहा है। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसको लेकर के बाजार के व्यापारी और क्षेत्र के खाताधारक आक्रोशित हैं। क्योंकि जिस जगह पर यह बैंक को स्थानांतरित किया गया है वह दो तल कटरानुमा मकान है। सामने रोड पर एक भी बाइक, साइकिल या कार पार्किंग करने की जगह नहीं है। मकान के पीछे बाइक स्टैंड बनाया जा रहा है। स्टैंड की तरफ जाने के लिए एक पतली गली सिर्फ रास्ता है। इस जगह पर गाड़ियों की लंबी कतार के कारण पूरा अहरौला बाजार जाम से जूझता रहेगा। इसको लेकर व्यापारी परेशान होंगे। संजय पांडेय और प्रभुदीन यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में स्थानय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधक संदीप तिवारी से बैंक को किसी खुली जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की। इसके लिए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और बाजार बंद कर चक्का जाम की चेतावनी भी दी। शाखा प्रबंधक संदीप तिवारी ने कहा कि यह बैंक प्रबंधन का निर्णय है। राजाराम यादव, रमेश सिंह, लालचंद यादव, कृष्णकांत यादव, मनीष यादव, वीरेंद्र पांडेय, ताड़क मद्धेशिया, सागर मोदनवाल, रमेश अग्रहरि, रामराज यादव, अरुण, फूलचंद यादव, मुकेश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें