फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शम्भूपुर घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 21 तक दिए जा सकेंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शंभूपुर घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में शंभूपुर में 22 सितंबर को हुई घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना में अरविंद सिंह पर अपनी पत्नी बबिता, इब्राहिमपुर निवासी महेंद्र प्रसाद पाठक, आछेपुर छत्तौना निवासी अखिलेश मिश्रा की लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में बंद हो गया था।
पुलिस अधिकारियों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बच्चों को भी गोली मारने की धमकी दी। 23 सितंबर की रात करीब 12:50 बजे बंद कमरे से गोली चलने और बच्चों के चीखने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इस दौरान गोली चलने पर जवाबी कार्रवाई में अरविंद सिंह घायल हो गया और मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि घटना के संबंध में कोई भी ग्रामवासी या प्रत्यक्षदर्शी अपना लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य देना चाहता है तो 21 अक्टूबर 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में तहसील बूढ़नपुर स्थित न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें